Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

धमतरी @ नगरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है ,नगरी में चार वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई है,पूरा मामला नगरी थानांतर्गत ग्राम कोटाभर्री का है जहां मृतक बालक गरम लाल पिता राजेश मरकाम जिसकी उम्र चार वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार बालक बीते दिन कमार तालाब के पास खेलने गया हुआ था,बालक के घर वापस आने पर पालकों ने बालक को आसपास ढूंढने का प्रयास किया,जब बीते दिन गुरुवार को लगभग 4 बजे तालाब में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला तो पालकों को जानकारी हुई ,इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है,बहरहाल नगरी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच जांच कर रही है वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *