Breaking
Tue. Apr 21st, 2026
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Nbcindia24/ बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने एक 15 साल की नाबालिग से रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का कोविड टेस्ट कराने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना 12 अप्रैल की है आरोपी अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था और उसी पड़ोस में पीड़िता भी रहती थी आरोपी ने रात में करीब 2-3 बजे के बीच में पीड़ीता के कमरे में घुस जबरन उनकी अस्मत लूट घटना को अंजाम दिया, पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद पीड़ीता अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
अखिलेश सिंह,थाना प्रभारी, राजपुर

Nbcindia24

Related Post