जिले के 588 केन्द्रों में मतदान मंगलवार को ,सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान ,प्रशासन ने पूर्ण की तयारी ,कलेक्टर ने की उत्साहपूर्वक मतदान की अपील

जिले के 588 केन्द्रों में मतदान मंगलवार को ,सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान ,प्रशासन ने पूर्ण की तयारी ,कलेक्टर ने की उत्साहपूर्वक मतदान की अपील

 

विजय साहू /कोंडागांव /  विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मंगलवार 7 नवंबर को जिले के सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। यह मतदान जिले के केशकाल, कोंडागांव और नारायणपुर (आंशिक) विधानसभा के 588 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा, जिसमें केशकाल में 290, कोंडागांव में 242 और नारायणपुर (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र में 56 मतदान केन्द्र हैं। जिले में कुल 4 लाख 33 हजार 639 मतदाता हैं, जिनमें 2 लाख 9 हजार 875 पुरुष, 2 लाख 23 हजार 758 महिला और 6 अन्य मतदाता हैं। केशकाल विधानसभा में कुल 2 लाख 6 हजार 558 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 325 पुरुष, 1 लाख 06 हजार 230 महिला तथा 3 अन्य मतदाता हैं। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 88 हजार 838 मतदाता हैं, जिनमें 91 हजार 169 पुरुष, 97 हजार 677 महिला और 02 अन्य मतदाता हैं। नारायणपुर विधानसभा में  38 हजार 243 मतदाता हैं, जिनमें 18 हजार 391 पुरुष और 19 हजार 851 महिला मतदाता हैं।

 

जिले में 21 संगवारी मतदान केन्द्र और दो-दो युवा व दिव्यांग मतदान केन्द्र

कोंडागांव जिले में 21 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 मतदान केन्द्र केशकाल और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में तथा एक मतदान केन्द्र नारायणपुर (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया है। इसके साथ ही केशकाल और कोंडागांव विधानसभा में एक-एक युवा और दिव्यांग मतदान केन्द्र भी बनाया गया है। संगवारी मतदान केन्द्र में सभी महिला मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। इसी तरह युवा मतदान केन्द्र में युवा और दिव्यांग मतदान केन्द्र में दिव्यांग मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे।

कलेक्टर ने की उत्साहपूर्वक मतदान की अपील

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी  दीपक सोनी ने  जिले के नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक शामिल होकर बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शांतिर्पूण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी भय या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।

 

Nbcindia24

You may have missed