BIG NEWS: चुनावी प्रचार के दौरान माओवादियों द्वारा एक और भाजपा नेता की हत्या

छत्तीसगढ़/ नारायणपुर जिला के झारघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौशलनार बाजार में भाजपा का प्रचार-प्रसार करने गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण दुबे की अज्ञात माओवादियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया।

बतलादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जब 3 अक्टूबर को जगदलपुर आगमन हुआ था तो नारायण दुबे ने उनका स्वागत किया था चुनाव के मद्देनजर  दुबे पुरे उत्साह और ऊर्जा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाते हुए प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार करने में लगे थे इसी दौरान माओवादियों ने उनपर हमला कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं धौडाई शक्ति केंद्र के प्रभारी रतन दुबे शनिवार की सुबह चुनाव प्रचार के लिए नारायणपुर से कौशलनार गाँव गए हुए थे। आज यहां बाजार होने से वे ग्रामीणों के बीच चुनाव प्रचार कर शाम को चुनावी सभा कर रहे थे। भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में ग्रामीणों को बताकर भाषण दें रहे थे तभी भाषण सुन रहे दो नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे के पीछे पहुंचे और सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद रतन जान बचाने के लिए भागे फिर वहां पहले से मौजूद नक्सलियों के द्वारा घेराबंदी कर उनको पकड़ ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गया और बाकि भाजपा कार्यकर्त्ता भाग कर थाना पहुंचे। घटना के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्त्ता ने बताया कि वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

ड्राइवर बन रहा था वीडियो

चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा नेता का वीडियो ड्राइवर के द्वारा बनाया जा रहा था. जैसे ही ड्राइवर रतन दुबे के चेहरे से कैमरा हटाकर ग्रामीणों की तरफ ले जा वीडियो शूट कर रहे थे इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। बताते हैं कि घटना के बीच जान बचाने के लिए रतन दुबे अपनी वाहन के पास भाग आएं थे वाहन की चाबी ड्राइवर के पास होने से वे अपनी वाहन का दरवाजा नहीं खोल पाए और इसी दौरान नक्सली उन्हें घेर लिए और इसके ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद नारायणपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मातम छा गया है। घटना की जानकारी जैसे ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को मिली तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे।इसके बाद रतन दुबे के शव को अस्पताल लाने पर भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचकर रतन दुबे जिंदाबाद के नारे लगाकर नक्सली मुर्दाबाद के नारे लगाए। घटना के 5 घंटे बाद तक  सवा आठ बजे के करीब नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी पुष्कर शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया की घटना को अंजाम देने दो नक्सली आएं थे. जिनके द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया गया।

 नक्सली कर चुके हैं विरोध

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं को मार भगाने का पर्चा पिछले कई दिनों से लगाया जा रहा है। इससे पहले छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की नक्सलियों के द्वारा उनके घर में घूसकर गोली मारकर हत्या की गई हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद भाजपा की ओर से कांग्रेस पर हमला कर टारगेट किलिंग का आरोप लगा जा रहा हैं। आपको बता दें कि रतन दुबे जिला पंचायत  के सदस्य भी हैं। वहीं छोटेडोंगर माइंस के परिवहन संघ के जिलाध्यक्ष हैं।

Nbcindia24

You may have missed