Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

राजनांदगांव छत्तीसगढ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर मिली है। इस एनकाउंटर में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

ऐन होली के दिन आ रही इस मुठभेड़ की खबर के संबंध में सूत्रों का कहना है कि दरअसल, पिछले तीन दिनों से यहां सुरक्षा बल सी-60 कमांडो का ऑपरेशन जारी है। यह एनकाउंटर उसी ऑपरेशन का हिस्सा है जो कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में हुआ था । जानकारी के अनुसार खोम्ब्रामेढा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ है।

रविवार सुबह 7 से 8 बजे के दरम्यान जिले के खोब्रामेढा के जंगल में हुई मुठभेड़।
टी सी ओ सी सप्ताह मना रहे नक्सली।
जंगल मे 60 से 70 नक्सलियों की मौजूद होने की जानकारी मिली थी पुलिस को।
सी 60 के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी।

Nbcindia24

Related Post