Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहराकुसुमकसा। एक दिवसीय मानस गान कार्यक्रम ग्राम बोरिद में आयोजित कार्यक्रम की मुख्यअतिथि मिथलेश निरोटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश्वरी अलेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत दानीटोला ने की। विशेष अतिथि राजेश चुरेन्द्र  जनपद सदस्य डौंडी, हरिशंकर भंडारी सरपंच गुजरा,कुमान सिंह कोरेटी , ,भास्कर ,पंकज ठाकुर, जीवन लाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया , मिथलेश निरोटी मुख्य अतिथि के आसंदी से उपस्थित जनों से मानस गान से राम नाम के गुणगान की अविरल धारा बह रही है ,मर्यादा पुरुषोत्तम के बताए गुणों को आत्मसात कर अपने जीवन को चरितार्थ करने की बात कही इस अवसर पर ग्राम बोरिद सहित आसपास ग्रामो के ग्रामीण रामायण का रसपान करने उपस्थित थे कार्यक्रम के उदघोषक गजेंद्र ठाकुर थे।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *