रामायण के माध्यम से लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश- कुंवर सिंह

बालोद  / संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद गुरेदा, बघमरा और चैनगंज गुंडरदेही में आयोजित रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल हुए। जहां उन्होंने राम भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रस्तुति देने पहुंचे हुए रामायण मंडलियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लगातार धर्म और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे आज के युवा अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं। गांव-गांव में रामायण प्रतियोगिता हो रहा है। लोग धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। सरकार के द्वारा प्रत्येक गांव के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र में बालिकाएं भी अपनी मंडली के साथ मंचों पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं। इतना सुंदर गीत-संगीत के साथ कथा की सुनने बैठे तो भगवान की भक्ति में रम जाएं। इस दौरान जिला पंचायत बालोद सोनादेवी देशलहरा, जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, केके राजू चंद्राकर, मानसिंह देशलहरा, तामेश्वर देशमुख, लिखन निषाद, सागर साहू एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Nbcindia24

You may have missed