Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा ।   आजादी के 75 वर्ष गाठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया हैं | इसी अभियान के अंतर्गत “हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाने का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश के कोने-कोने तक पहुचने का निर्णय लिया गया हैं | जिसकी वृहद तैयारी एवं कार्य योजना को लेकर भारती जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडलकी बैठक अटल योग सदन में रखी गई । जिसमे प्रत्येक बुथ में कम से कम 25 घरों में तिरंगा झंडा फैराने के साथ तिरंगा यात्रा व रघुपति राघो राजाराम गायन के साथ प्रभात फेरी व मंडल स्थल पर 25 स्थानों पर बड़े रूप में कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया जिससे की आम नागिरिकों एवं युवाओं में देश भक्ति का जज्बा जगा कर देश प्रेम की भावना बढ़ाने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा हैं | मंडल की इस बैठक में भाजपा जिला बालोद कोषाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुदेश सिग के नेतृत्व में की गई। जिसमे भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्षगण के साथ – साथ दल्लीराजहरा के नगरपालिका के पार्षद गण उपस्थित हुये जिन्होंने हर बूथ पर झंडा फैराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *