Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाजदल्लीराजहरा । शनिवार को भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के द्वारा मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस समारोह खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा खदान शाखा के कार्यालय भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि यएम पी सिंग अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता और उपमहासचिव खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ लखन लाल चौधरी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने किया। एम पी सिंग के द्वारा संगठन के संस्थापक श्रद्धेय श्री दंतोपंथ ठेंगड़ी को नमन कर संघ की स्थापना का उद्देश्य के बारे बताया गया। और कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे हैं और हम सभी भारतीय मजदूर संघ के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करते रहेंगे।

लखन लाल चौधरी के द्वारा संघ के स्थापना से आज तक की उपलब्धि के विषय में बताया। और कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ भारत का ही नहीं विश्व का भी सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाए दी गई। और कहा भारतीय मजदूर संघ का एक सामान्य कार्यकर्ता होना भी अपने आप में गौरव की बात है। ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह , विनोद कुमार आरडे, महेंद्र साहू,लिखन साहू, संतोष देवांगन, पौराणिक,बीपी कश्यप,संजय यादव और राजहरा खदान, महामाया खदान, राजहरा खदान के सुरक्षा गार्ड और अन्य सदस्य गण उपस्तिथि थे कार्यक्रम का आभार राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने किया ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *