Breaking
Sat. Nov 22nd, 2025

Nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/  दल्लीराजहरा -डौंडी। स्थानीय विधायक एवम महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से उनके निज निवास में मुलाकात कर भाजपा नेताओ ने आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे की अगुवाई में एनडीए की राष्ट्रपति पद की आदिवासी प्रत्याशी द्रौपती मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं में आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे, आदिवासी नेता होरी लाल रावटे , जिला मंत्री जयेश ठाकुर, जिला मंत्री अनीता कमेटी , मंडल अध्यक्ष मनीष झा, मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, आदिवासी नेता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शोमेश सोरी ,नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया , नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम , मंडल महामंत्री दारा सिंह भौसार्य, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल, पार्षद विमला जैन, पार्षद कुंती देवांगन, पार्षद सुनिता गुप्ता, पार्षद संगीता साहू, पार्षद लीला डरसेना, पूर्व पार्षद नीतू कुरेटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू मानकर, युवामोर्चा नेता ब्रिजमण यादव, भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता , ओम कुमार ,आयुष कुमार ,प्रवीण कुमार सहित अनेक भाजपा नेतागण उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने मंत्री अनीला भेंडिया से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान हेतु आग्रह करते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रहा है जब जनजातीय वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह पल संविधान निर्माता बाबा साहेब के समता मूलक समाज के स्वप्न के साकार होने जैसा है। भाजपा नेताओं ने मंत्री अनीला भेंडिया से कहा की आगामी 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना सहित कई अन्य कई ऐसे दलों का भी समर्थन मिला है, जो एनडीए के सदस्य नहीं है। यह समर्थन इस बात को रेखांकित करता है कि हमारा संविधान सभी के प्रतिनिधित्व की अप्रतिम व्यवस्था करता है। आज विभिन्न दलों ने समर्थन देने का जो फैसला किया है. यह द्रोपदी मुर्मू, को जनजातीय समाज से आने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने के गौरव से सुशोभित करेगा । हम समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों और विधायकों से आगामी दिनांक 18 जुलाई को होने वाले मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज से द्रोपदी मुर्मू को आपका अमूल्य मत देने का आग्रह करते हैं और आशा करते हैं आप हम सभी के इस आग्रह को स्वीकार कर देश को पहली जनजाति महिला राष्ट्रपति देने का गौरव प्राप्त होगा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed