Breaking
शनि. मई 16th, 2026

Chhattisgarh: बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरुद में शुक्रवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। यहां एक किसान के बाड़े में खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान राजेश यदु के बाड़े में खड़ी कृषि वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाड़े में रखे तीनों ट्रैक्टर और एक कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुके थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *