Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद द्वारा आज गौरैया दिवस के अवसर पर गौरैया चिड़िया को बचाने हेतु उनके घोसले का निर्माण किया गया।वर्तमान समय मे गौरैया चिड़िया धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रही है,जिसे बचाने की अति आवश्यक है।

पहले चावल चुनते वक्त हर घरों के सामने बहुत सारी गौरैया चिड़िया देखने को मिलती थी, परंतु आज गौरैया चिड़िया बहुत ही कम या केवल ग्रामीण इलाकों में ही देखने को मिलती है। शहरी इलाकों में गौरैया पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जिन्हें बचाने की सख्त आवश्यकता है। ऐसे में रेड द्वारा आज गौरैया दिवस के दिन गौरैया को बचाने के लिए उनके घोसले का निर्माण कर घर में लगाया जा रहा है ।इस वर्ष पूरे साल भर इस अभियान को चलाया जाएगा, जिसमें मोहल्ले, गली, और सरकारी कार्यालयो में भी गोरिया चिड़िया को बचाने के लिए घरौंदा का निर्माण किया जाएगा।विलुप्त होते इस प्रजाति को बचाने हेतु सभी को अभियान चलाना चाहिए।इस वर्ष सभी स्कूल, कालेजों मे बच्चों के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग दिया लिया जाएगा। आज गोरिया दिवस के दिन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार ने अपने ही मुहल्ले से इस अभियान की शुरूवात की,इस अभियान मे सत्येन्द्र ताम्रकार, वैशाली ग्वाल, अदिती ग्वाल, प्रिया चौधरी ,नवीन चौधरी ,छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर आज घरों में पुराने मटके को काट काट कर लोगों के घरों में टांगा गया ताकि गोरिया चिड़िया अपना घोंसला बना सके।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *