Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/  दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार पर आज भाजपा दल्लीराजहरा मंडल कार्यसमिति की बैठक अटल योग सदन में किया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजपा दल्ली राजहरा मंडल प्रभारी नरेश यदु ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा निर्णय लिया गया है की श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश में कार्य विस्तार योजना 11 अप्रेल 2022 से 20 अप्रेल 2022 से तक चलाई जाएगी | इस योजना के तहत प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों में 10 दिवस का समयदान करने वाले विस्तारकों का नाम चयन कर भेजना सुनिश्चित करना है | इस योजना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण कार्ययोजना पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने संगठन में कार्यकर्ताओं के कार्यशैली एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं के विषय में जानकारी दी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक किस प्रकार पहुँचाना है इसके बारे में जानकारी दी | इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी , मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी , महेंद्र सिंह रमेश गुजर , सुजीत झा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, राजेश काम्बले, भाजयुमो जिला मंत्री सोनू ठगेल, भाजयुमो अध्यक्ष सजीव सिंह , उमेश विश्वकर्मा , ,नीलेश श्रीवास्तव , प्रमिला पारकर हितेश कुमार , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम , उषा आस्टिकर , सुचित्रा दास ,जानकी यादव, ममता नेताम आदि उपस्थित थे |

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *