Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने 4 लाख की लागत का सी सी रोड़ का भूमिपूजन किये ।  इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उप सरपंच दीपक यादव पंच खेमीन निर्मलकर शशि उइके एवम गणमान्य नागरिक के उपस्तिथ में जनपद सदस्य संजय बैस ने भूमिपूजन किया ।

भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते बैस ने कहा कि हम विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाकर गाव की विकास में अग्रणी भूमिका निभाना चाहते है जिसकी शुरूवात हो गयी है हम सबको मिल कर कुसुम का गौरव बढ़ाना है ।सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य संजय बैस ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है हम उनके आभारी है वार्ड 13 की पंच खेमिन निर्मलकर ने कहा कि हम वर्षो से थक गए थे हमारे मोहल्ले की विकास की राह देखते देखते सारे जनप्रतिनिधियों से मांग कर कर थक गए थे पर किसी ने हमारे मोहल्ले के तरफ ध्यान नही दिया हमारे जनपद सदस्य समस्या को अपने समस्या समझकर जो विकास के कार्य कर रहे है उनका मैं आभार व्यक्त करती हूं इस भूमिपूजन कार्यक्रम निर्भय राम साहू एस एस गोयल शहीद खान जुलेखा कौशर श्रीमती चन्द्राकर हरिश्चंद यादव सुरेंद्र मानिकपुरी लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मानिकपुरी एवम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *