Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी के मुख्य आतिथ्य में नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण में नपा अध्यक्ष निधि एवं जनसहयोग से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के नवनिर्मित स्मारक प्रखर प्रज्ञा व सजल श्रद्धा एवं शिव मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली का कामना किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शिरोमणि माथुर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रत्तीराम कोसमा जी,पीआईसी सदस्य व पार्षद रुखसाना बेगम जी,श्रुति यादव जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,टी ज्योति जी,प्रमिला पारकर जी,ममता नेताम जी,बृजमोहन नेताम जी,एल्डरमैन ममता पांडेय जी,प्रमोद तिवारी जी,केव्ही अब्राहम जी,जगदीश श्रीवास जी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *