Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर जी ने विगत दिनों बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी से पत्राचार के माध्यम से निवेदन किया था कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा संचालित हॉस्पिटल के समीप स्थित मरच्यूरी के डीप फ्रीजर को नगर के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले(बीपीएल परिवार) लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। उक्त मामले पर मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी ने बीएसपी के अस्पताल प्रबंधन को मरच्यूरी में स्थित फ्रीजर को नगर के बीपीएल कार्डधारी परिवार के लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश जारी कर दिया है,जिसपर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बीएसपी प्रबंधन के प्रति नगरवासियों की ओर से आभार जताया है

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी से चर्चा कर कहा था कि नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्रान्तर्गत सभी 27 वाडों के अधिकांश वार्ड में गरीबी रेखा के नीचे जीचन यापन करने वाले परिवार झुग्गी-झोपड़ी में निवासरत है।जो कि रोजी नजदुरी कर श्रमिक के रूप में जीवन-यापन कर गुजारा रहे है।इनके परिवार में किसी के आकस्मिक मृत्यु होने पर शव को सुरक्षित रखने के लिये विषम कन्निाईयों का सामना करना पड़ता है। अनुरोध है कि निकाय क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आपके संस्था में बी.एस.पी अस्पताल के समीप मरच्यूरी में संचालित डीप फ्रीजर को नि:शुल्क उपयोग करने अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *