Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । बालोद जिला सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामान्य बैठक रखी गई जिसमें सभी तहसील के पदाधिकारी , महिला, युवा प्रकोष्ठ एवं सदस्य उपस्थित थे । बड़े ही हर्ष की बात है कि महिलाओं की उपस्थिति बैठक में पुरुषों की संख्या के बराबर थी यह उपस्थिति समाज में महिलाओं के समाज के प्रति समर्पण और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की भावना को प्रदर्शित करता है । बैठक में मुख्य रूप से समाज के सभी प्रकोष्ठों के विस्तार व क्रियाकलाप की समीक्षा की गई
तहसील के साथ जिला कार्यकारिणी में भी महिलाओं को शामिल किया जाना और सभी कार्यों में महिलाओं को समान रूप से भागीदारी देने , विधवा एवं तलाकशुदा पुनर्विवाह
समाज के विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास, व्यवसायिक ज्ञान कैसे हो आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल जी , जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पटेल , डौंडी तहसील अध्यक्षा श्रीमती सरोज पटेल , प्रदेश प्रचार महामंत्री कोमल पटेल , प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल व नीलकंठ पटेल , डौंडी तहसील से सी आर सार्वा , उमेश पटेल , विकास पटेल , लोकेश्वर पटेल , दीनदयाल पटेल व अन्य महिला सदस्य एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थे
बैठक का संचालन श्रीमती सुषमा पटेल ने किया और आभार व्यक्त युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल जी ने किया ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *