Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

तामेश्वर साहू गरियाबंद/ गांजा तस्करी करने तस्कर इन दिनों अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका इस बार देखने को मिला है गरियाबंद जिले में, जहां तस्करों ने तस्करी के लिए बोलेरो गाड़ी में शादी का पर्चा लगा लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने गाड़ी में 2 लड़कियों को बैठा रखा था। जिससे की पुलिस को शक न हो। इसके बावजूद तस्करों की ये चालाकी उन्हें काम नहीं आई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल गरियाबंद पुलिस रायपुर-देवभोग मार्ग में वाहनों की जांच कर रही थी। यहां पर पुलिस की एक स्पेशल टीम की ड्यूटी लगाई गई है। जो आने-जानी वाली गाड़ियों की जांच करती है। इसी बीच पुलिस ने एक बोलेरो आते देखी थी। जिसे पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने देखा की गाड़ी में शादी का पर्चा लगा हुआ है। पहली नजर में ऐसा लगा कि ये गाड़ी किसी बारात से लौट रही है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे रोक लिया और गाड़ी में बैठे लोगों की तलाशी शुरू की। इस मामले में 2 युवतियां समेत 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो अंदर में 2 युवतियां भी बैठी हुई थीं। वहीं एक ड्राइवर और अन्य शख्स भी उसमें सवार था। चूंकि गाड़ी ओडिशा की तरफ से आई थी। इसलिए पुलिस ने गाड़ी की भी जांच की। इसी जांच में पु्लिस को अंदर से 30 किलो गांजा मिल गया। ये गांजा देख पुलिस भी हैरान रह गई। गाड़ी के अंदर करीब 10 लाख रुपए का गांजा था। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को भी जब्त कर लिया। गांजा जब्त करने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ओडिशा के तस्कर मध्यप्रदेश के तस्कर को रायपुर छोड़ने जा रहे थे। उनका कहना था कि किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने 2 लड़कियों को भी गाड़ी में बैठाया था। ये तीनों मध्यप्रदेश के तस्कर को रायपुर में छोड़कर वापस ओडिशा जाने वाले थे।

पुष्पेंद्र नायक एस डीओपी गरियाबंद

मगर इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के सहदेव गिरी, ओडिशा के सुभाष चन्द्र नायक , आरबी सोनी,और रूबी सोनी, को गिरफ्तार किया है।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed