Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/डौंडीलोहारा / प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे अल्प प्रवास पर डौंडीलोहारा पहुंचे जहां उनके साथ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास का भी आगमन हुआ। वे महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे थे।

कैबिनेट मंत्री चौबे ने कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है यहां के कार्यकर्ता कर्मठ एवं उत्साही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहां सरकार ने गांव, गरीब, किसान एवं महिलाओं के बेहतरीन के लिए काम किया है। प्रदेश के किसानों की जेब में 80 हजार करोड़ से अधिक की राशि दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार व परंपराओं को पुनर्स्थापित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को जिले की स्थिति से अवगत कराया तथा जिला संगठन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक डोमेद्र भैडिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, हस्तीमल सांखला, धीरज उपाध्याय, दुर्गा ठाकुर, गजेंद्र भेडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, बृजेश चंद्राकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *