Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगा है, हर एक पार्टी अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने जुट गए, इसी तत्पर्य में छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद उत्तर प्रदेश कि दौरे पर है जहां चुनाव के तैयारियों की समीक्षा एवं मछुवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए।

आपको बतला दे की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कुंवर सिंह निषाद को उत्तर प्रदेश मछुवा कांग्रेस प्रभारी का कमान दिया गया है, उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारी, मछुआ कांग्रेस पदाधिकारी व मछुआरों को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मछुआरों को लाभान्वित करने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया गया, जिससे प्रदेश के मछली पालन आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंचने पर कुंवर सिंह निषाद आत्मीय स्वागत मछुआ काग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, इस दौरान संसदीय सचिव निषाद ने मछुआ कांग्रेस द्वारा आयोजित दशाश्वमेध घाट बनारस, साहनी गेस्ट हाउस बनारस बैठक में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर देवेंद्र निषाद अध्यक्ष प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ, प्रकाश साहनी जिलाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस बनारस, विक्रांत साहनी प्रदेश संगठन सचिव, प्रमोद मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष , राजेंद्र धीवर अध्यक्ष , अशोक कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष , पप्पू निषाद, अशोक निषाद अध्यक्ष महानगर, लक्ष्मण निषाद , पृथ्वीनाथ साहनी, शुभम साहनी, राजू साहनी, विजय मांझी, बल्लू मांझी, हरीचंद बिंद संचालक एवं मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं काग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *