Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

दुर्ग शहर के गंजपारा में पोते ने मामूली विवाद के चलते बुजुर्ग दादी को लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, कोतवाली पुलिस ने नाबालिक पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दुर्ग के गंजपारा में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग दादी को उसके ही 17 साल के नाबालिक पोते ने लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में ले लिया हैं। 17 साल का नाबालिक पोता घर से कहीं जाने के लिए निकल रहा था। इस दौरान दादी अमृत बाई मानिकपुरी ने टोकते हुए कुछ पूछा,इसी दौरान पोते ने पास में पड़ी लकड़ी उठाकर दादी के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से अमृत बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पुहंची। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने लकड़ी से दादी पर वार करना स्वीकार भी कर लिया हैं।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *