Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ / दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ भाजयुमो के एक युवा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मोहन नगर पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ पुलिस को मौके से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण अपनी प्रेमिका की बेवफाई को बताया है।

मृतक युवा नेता

जानकारी के मुताबिक घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड क्रमांक-10 की है। मृतक भाजयुमों नेता का नाम गोपाल सिंह राजपूत था। गोपाल सिंह रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद 12 बजे के बीच सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। आज सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पिता उसे उठाने के लिए पहुंचे तो रूम का दरवाजा अंदर से लाॅक था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतक केे बड़े भाई ने दरवाजे का लाॅक तोड़कर अंदर देंखा तो गोपाल फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। मृतक युवक के हाथ की कलाई कटी हुई थी और उसमे से खून भी निकल रहा था। पुलिस को आशंका हैं कि, गोपाल ने आत्महत्या की नीयत से पहले खुद की कलाई काटने की कोशिश की होगी, उसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *