Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

 

Nbcindia24//छत्तीसगढ़/ दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने जन्मदिन पर लाइसेंसी बंदूक निकालना भारी पड़ गया. जन्मदिन जश्न के दौरान गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे युवक की मौत हो गई. घटना जवाहर नगर इलाके की है. वैशाली नगर थाना टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि, मृतक युवक का नाम रोहण सिंह राजपूत पिता संजय सिंह है. रोहण का कल बर्थडे था. वे अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घर के बाहर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था.

तभी घर में रखे लाइसेंसी बंदूक को निकाला घर के बाहर खड़ा था. तभी उसके ट्रिगर दब गई और खुद के कमर के पास गोली लग गई. जिससे वह लहुलूहान होने के तुरंत बाद परिजन रायपुर के निजी अस्पताल ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में रोहण की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *