![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210806_181350.jpg)
Nbcindia24/Balod/ करीबी रिश्तेदार महिला का आपत्तिजनक विडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह दिसंबर 2020 से लगातार महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था
जांजगीर-चांपा जिले में करीबी रिश्तेदार के द्वारा नहाते समय चोरी से महिला का वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने और पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरा मामला पामगढ़ थान क्षेत्र का है।
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210806_181413.jpg)
इस संबंध में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि महिला की ओर से राजेन्द्र बंजारे पर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि, अक्सर घर आना-जाना होने के कारण चोरी से आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वही वीडियो दिखाकर उसको वायरल करने की धमकी दी। इसपर महिला ने लोकलाज के डर से कुछ नहीं कहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। लेकिन आरोपी के हौसले अधिक बुलंद होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में सजगता बरतते हुए आरोपी पर बलात्कार सहित संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है पुलिस के अनुसार आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह दिसंबर 2020 से लगातार महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था।
More Stories
दंतेवाड़ा विधायक एवम विधायक निवास के अनर्गल टिप्पणी के पूर्व अपने गिरेंबा में झांके पंत: शैलेश अटामी
विधायक अंबिका मरकाम घोर नक्सल क्षेत्र के ग्राम मासूलखोई पहुच नये स्कूल भवन का किया लोकार्पण
कंपनी न 6 Platoon Party committee member रैंक के 08 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण