छत्तीसगढ़ की राजनीति में भंवरा बना किसान, खाद की कमी को लेकर पहले भाजपा और अब कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।

Nbcindia24/Balod/ छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों खाद और किसान के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखाई दे रही है. एक ओर भाजपा राज्य सरकार पर किसानों को खाद उपलब्ध ना करा खाद की कालाबाजारी करने का आरोप ढोल नगाड़ा बजा बीती दिन प्रदर्शन किए. तो वही दूसरी ओर प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेसी के नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के किसानों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगाते हुए केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला व ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किए।

बालोद धरना

प्रदेश कांग्रेश कमेटी के निर्देशानुसार आज बालोद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन के सामने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा मांग की गई मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम से तहसीलदार बालोद को ज्ञापन सौंपा गया।

भैय्या राम सिन्हा पूर्व विधायक बालोद

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 11.75 लाख टर्न रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की मांग की गई थी जिसके विरुद्ध आज दिनांक तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरक प्रदान किया गया है जो की मांग का मात्र 45% है जिसके चलते संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में रासायनिक खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। गांव गांव के सोसायटीओं में किसान रात रात भर कतार में खड़े होकर रासायनिक खाद का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र के द्वारा सही समय पर रासायनिक खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने से स्पष्ट लगता है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ कोई साजिश कर रही है।

चंद्रप्रभा सुधाकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद

वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि बीते 6 वर्षों की तुलना में इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रासायनिक उर्वरक की आधी अधूरी मात्रा ही मिल पाई है यही वजह है कि राज्य में किसानों की मांग के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में काफी दिक्कत हो रही है खरीफ की खेती प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई है मांग के अनुरूप यूरिया खाद एवं मांग के अनुरूप डीएपी खाद की सप्लाई अभी तक नहीं की गई यही कारण है कि किसान परेशान है और उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के भाजपाई खाद के किल्लत को लेकर नगाड़ा बजा रहे हैं। भाजपाइयों की जवाबदेही बनती है कि वे अपने सांसदों के माध्यम से केंद्र सरकार पर दबाव बना मांग के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति कराए।

धरना प्रदर्शन को रतिराम कोसमा पुरुषोत्तम पटेल रामजी भाई पटेल विकास चोपड़ा यज्ञ देव पटेल मुरारीलाल सुखदेव भोलाराम देशमुख ओमप्रकाश गजेंद्र क्रांति भूषण साहू ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव जमील बॉक्स शकील खान नवाब तिगाला रामचंद्र नेताम हसीना बेगम लता देवी साहू खेमराज पुरी गोस्वामी मुकेश कुमार मरकाम निर्मल देशमुख अगर सिंह साहू क्रांति भूषण साहू कमलेश श्रीवास्तव शंभू साहू धीरज उपाध्याय विनोद शर्मा बंटी गोलू महाराज दुर्गेश साहू बिरजू ठाकुर प्रशांत चंद्राकर झम्मन पटेल हेमू राम साहू दिनेश कुमार पद्मिनी साहू रश्मि देवी धर्मेंद्र रामटेके निर्मल देशमुख वासुदेव साहू दिनेश कुमार साहू साधु राम पटेल सुंदरलाल उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रतिराम कोस्मा ने किया।

दल्ली राजहरा नगर में भी दिया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

दल्ली राजहरा धरना प्रदर्शन

वही आज का धरना प्रदर्शन बालोद जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर भी किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में दल्ली राजहरा नगर में भी केंद्र सरकार के गलत नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद की कमी और बेतहाशा महँगाई में वृद्धि का आरोप लगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

सभा को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,प्रवक्ता ज़ेबा कुरैशी, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर, महामंत्री राधे मंडावी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पारसमल जैन, ने सम्बोधित किया ।

दल्ली राजहरा धरना प्रदर्शन

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू ,के ईश्वर राव,नगर अध्यक्ष ओ बी सी प्रकोष्ठ जागेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ नितेश बाम्बेश्वर,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मुमताज कुरैशी,ब्लॉक उपाध्यक्ष चंपा साहू, अजय छाजेड़,अजमेल रंधावा, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू, सुरेंद्र भेंडिया,एल्डरमैन के वी अब्राहम, जी ईश्वर राव,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, शकील खान, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गन्धर्व,सुरेश ठाकुर, जितेन्द्र मेश्राम, अर्जुन यादव,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी,तरणजीत सिंह,प्रभजीत सिंह,डोमेंद्र सावलकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरी शंकर पिपरे,प्रदीप सहारे,अजय बघेल, जैन राजा, लिनेश बंसोड़े,मोहम्मद अमान,धनराज दर्रो, योगेश चौहान, हरबंस जायसवाल, रियाज कुरैशी,ममता जानकी, सीमा,नवीन कुमार, आसिफ रज़ा, बुधयारीन बाई, रीता शर्मा, दुर्गीन बाई, पार्वती, अंजनी विश्वकर्मा, रईस बानो,नन्दा साहू,पुष्पेंद्र सागर, रोहित, यशवंत कुमार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Nbcindia24

You may have missed