Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा/ संगठनात्मक विषय को लेकर आज दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा स्थानीय साहू सदन में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं दल्ली राजरा मंडल प्रभारी श्री नरेश यदु जी उपस्थित हुए थे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सोमेश साहू जी,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल नायक जी,जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह जी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा जी मंडल उपाध्यक्ष विशाल मोटवानी जी पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गाडियोक जी प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सौरव लुनिया जी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा जी झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जयसवाल जी झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज दुबे जी भी उपस्थित थे।

बैठक को आरंभ करने से पूर्व भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का पुष्प हार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।अपने संबोधन न3 प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक हैं हम उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही आज न सिर्फ भारत देश अपितु पूरे विश्व में सबसे अधिक सदस्य वाली पार्टी है मंडल प्रभारी नरेश यदु ने कहा की संगठन के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ मिलजुल कर कार्य करें एवं यदि कोई परेशानी आती है तो अपने मंडल अध्यक्ष को बताएं भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की परेशानियों को तुरंत दूर किया जाता है। मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी ने कहा कि हम हमारे प्रभारी महोदय के बताए हुए मार्ग पर चलकर दिखाएंगे एवं हर बार की तरह इस बार भी आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में दल्ली राजहरा से लीड लेकर दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बॉबी छतवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ने किया।

इस बैठक मैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस बैठक में मण्डल कार्यवाहक महामंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह जी महिला मोर्चा की महामंत्री उषा अश्टिकर जी पुष्पा जी किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष ताम्रध्वज सुधाकर पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष सोमेश जयसवाल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दमन दीप सिंह जी युवा मोर्चा के महामंत्री भूषण निर्मलकर जी एम एस श्रीजीत जी अरविंद सौरभ जी अफसर कुरैशी जी इमरान युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष सौरभ जी निलेश श्रीवास्तव जी पार्षद हेमंत गौतम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post