Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

गरियाबंद @ उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में राजस्थान और गुजरात से आए 4000 से अधिक भेड़ बकरियों द्वारा की जा रही अवैध चराई पर टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, 8 चरवाहो को गिरफ्तार किया गया है, तो वही 7 फरार है, इन पर जंगल को नुकसान पहुंचाने के चलते 4 लाख रुपए जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।

जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कुल्हाड़ी घाट वन परिक्षेत्र के ओड, आमामौरा क्षेत्र में उदंती टाइगर रिजर्व वन विभाग ने राजस्थान और गुजरात से आए 8 भेड़ चरवाहों को गिरफ्तार किया है, ये चरवाहे 4000 से अधिक भेड़-बकरियों के साथ अवैध रूप से जंगल में घुसे थे, जिससे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए चारा संकट गहरा रहा था, वन विभाग ने भेड़-बकरियों को जंगल से बाहर निकाला और चरवाहों के पास से मोटरसाइकिल, घोड़ा व अन्य सामान जब्त किया, वन्य संपत्ति को नुकसान के आरोप में चार लाख रुपये के जुर्माने की वसूली प्रक्रिया शुरू की गई है, सात फरार चरवाहों और मालिकों की तलाश की जारी है, दरअसल रिजर्व क्षेत्र में एक बाघ सहित 100 से अधिक तेंदुए और अन्य वन्य प्राणी है, जिनके संरक्षण के लिए जंगल, पैड, पौधों का होना जरूरी है, जिसके चलते उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ के निर्देश पर ये कार्यवाही की गई है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *