Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

बालोद जिला मुख्यालय स्थित प्राची सिनेमा में एक बड़ा विवाद हो गया जब दर्शकों ने देखा कि सिनेमा हॉल में चल रही फिल्म और बाहर लगे पोस्टर में अंतर है। दर्शकों ने जब इस बात की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिया।

फैमिली के साथ फिल्म देखने पहुंचे दानवीर सिन्हा ने बताया कि टॉकीज के अंदर और बाहर छत्तीसगढ़ी फिल्म ” मैं राजा तै मोर रानी ” का पोस्टर लगाया गया था। लेकिन कहीं भी हिंदी फिल्म ” मालिक “जो टॉकीज में चल रहा था उसका पोस्टर नहीं लगाया गया था। जिसकी सुचना कोतवाली पुलिस को दी गई तब आनन फानन में पोस्टर हटाया गया।

सिनेमा हॉल की समस्याएं:

लिफ्ट कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है जो सिनेमा हॉल में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए एक बड़ी समस्या है।
सिनेमा हॉल संचालक द्वारा लोगों से पूरी सुविधा और फिल्म दिखाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है, जो संचालक की मनमानी को दर्शाता है।

दर्शकों के साथ छलावा:

सिनेमा हॉल संचालक द्वारा दर्शकों के साथ छलावा किया गया है, जो कि एक गंभीर मुद्दा है।
दर्शकों को फिल्म के बारे में गलत जानकारी दी गई थी, जिससे उन्हें परेशानी हुई।
सिनेमा हॉल संचालक को अपने दर्शकों के प्रति जिम्मेदार और पारदर्शी होना चाहिए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *