Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

धमतरी @ जिले में धान कटाई का सीजन चल रहा है जिसके चलते किसान सर्प दश के शिकार हो रहे हैं,बता दें जिले के सभी क्षेत्रों में सर्पदंश का मामला बढ़ता जा रहा है वही नगरी ब्लॉक की बात करे तो ताजा मामला ग्राम गट्टासिल्ली का है जहां खेत में धान कटाई के दौरान एक महिला को सर्प ने काट लिया.

वहीं दुसरी घटना में ग्राम खम्हरिया में गली में खेल रही मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया.सर्पदंश के शिकार महिला व बच्ची का समुचित ईलाज नगरी सिविल अस्पताल में किया गया.बीएमओ डॉ. एके नेताम ने आमजनता से अपील किया है कि धान कटाई के दौरान जरूरी सावधानियां बरते.और सर्पदंश होने पर तत्काल अस्पताल लाकर एंटी स्नैक वीनम लगाने की सलाह दी है.

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *