Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

धमतरी/नगरी @ जिले में आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। नगरी ब्लॉक के ग्राम मथुराडीह और सलोनी के जंगल में संभागीय उड़नदस्ता व धमतरी जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 200 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

साथ ही लगभग 3400 किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही कर तीन प्रकरण क़ायम किया। इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय, आबकारी उप निरीक्षक पुरषोत्तम सिन्हा,राजेन्द्र देवांगन,अजय मारकण्डे, आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *