Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

डण्डा, लोहे की गुप्ती आरोपियों के कब्जे से किया गया बरामद,माओवादी घटना का रूप देने के लिए फर्जी माओवादी पर्चा तैयार कर हत्या के बाद शव के पास डाला गया था।

बीजापुर @ जिले में सोमवार 7 तारीख को थाना भोपालपटनम् क्षेत्र के ग्राम पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया की हत्या के सबंध में जानकारी प्राप्त होने पर घटनास्थल पहुंचकर मौके का निरीक्षण पर पाया गया कि मौके पर ग्रामीण की हत्या धारदार एवं नुकीले हथियार से किया गया है एवं पास ही माओवादियों के मद्देड़ एरिया कमेटी के द्वारा हत्या के सबंध में जारी पर्चा बरामद किया गया ।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विवेचना टीम गठन किया गया।इस प्रकरण में विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक का ग्राम के तेलम रामैया पिता स्व0 बुड़तैया उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् से जमीन सबंधी विवाद चल रहा था । आरोपी द्वारा जमीन विवाद के चलते ग्रामीण कन्हैया ताटी को जान से मारने की योजना बनाये एवं सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये।

इस प्रकरण को माओवादी घटना का रूप देने के लिए ताटी धर्मेया के हाथों फर्जी माओवादी पर्चा प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी कमांडर बुचन्ना के नाम से तैयार किया गया। सोमवार 7 तारीख की शाम 07 बजे घटना के मुख्य आरोपी एवं सहयोगियों के द्वारा मिलकर पुराना स्कूल के पीछे कन्हैया ताटी को बुलाये एवं नहर किनारे ले जाकर डण्डा से मारकर हमला किए एवं लोहे की गुप्ती से सिर, छाती, पसली व गला में हमला कर हत्या कर दिये एवं पास में फर्जी माओवादी पर्चा फेंक दिये।

मुख्य आरोपी द्वारा घटना कारित करने की स्वीकारोक्ति उपरान्त मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब डण्डा, लोहे की गुप्ती आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।घटना में शामिल आरोपियों को थाना भोपालपनटनम् में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 103, 61, 238 BNS, 25, 27 Arms Act

घटना में गिरफ्तार आरोपी :-

1. तेलम रामैया पिता स्व0 बुड़तैया उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर

2. मटटी कान्तैया पिता स्व0 पापैया मटटी उम्र 42 वर्ष जाति गोंड निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर

3. कुरसम शंकर पिता कुरसम गुज्जैया उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर

4. सुरेन्द्र धुर्वा पिता बण्डी धुर्वा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बामनपुर थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *