प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के निर्देशन पर व प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा के अनुशंसा पर संघ द्वारा नियुक्ति पत्र जारी
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के संगठन विस्तार के तहत नवगठित जिले में जितेंद्र पटेल प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चापाटोला को संघ के संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी चुनाव अथवा नियुक्ति तक “कार्यकारी जिला अध्यक्ष” के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। यह निर्णय संघ की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है।
जितेंद्र पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत संघ की समस्त गतिविधियों का संचालन करें, उसके प्रति पूर्णतः उत्तरदायी रहेंगे एवं जिला संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने जिले में जल्द ही कार्यकरणी गठन के निर्देश कार्यकारी जिला अध्यक्ष को दिए है।
इस नियुक्ति की सूचना जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला मानपुर चौकी को दी गई है।
इस अवसर शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, डॉ सांत्वना ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, विवेक शर्मा, गजराज सिंह, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, प्रह्लाद जैन, सन्तोष मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, शिवेंद्र चंद्रवंशी, दीपक वेंताल, यादवेंद्र दुबे, सर्वजीत पाठक, ओमप्रकाश खैरवार, पवन दुबे, भोजराम पटेल, विनय सिंह, आशुतोष सिंह, भानु डहरिया, रवि मिश्रा, जितेंद्र गजेंद्र, अजय वर्मा, कृष्णराज पांडेय, घनश्याम पटेल, बुध्दहेश्वर शर्मा, प्रदीप पांडेय, कैलाश रामटेके,, देवव्रत शर्मा, अब्दुल आसिफ खान, अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, द्वारिका भारद्वाज, सुशील शर्मा, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख, तिलक सेन आदि पदाधिकारियो ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की और विश्वास जताया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से जल्द ही शेष नवनिर्मित जिलों में जिला कार्यकरणी का गठन किया जा सकेगा।
More Stories
बस्तर क्षितिज सामाजिक सेवा समिति ने सुकमा में वितरित की निशुल्क गणेश प्रतिमाएं
देवभोग अमलीपदर तहसील क्षेत्र के 150 से ज्यादा गांव में लगभग 80 हजार परिवार आज पश्चिम ओडिसा के तर्ज पर नवा खाई का पर्व धूमधाम से मना
क्या आप जानते है ? गरियाबंद भूंजिया जनजाति निवास करने वाले प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है,इनका द्वारा बनाए गए लाल बंगला – देश विदेशों में है मशहूर