GOOD NEWS: जिले की कु. किरण पिस्दा और सुदर्शन कुमार सिंह राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए   

बालोद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिभावान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले की फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा की अनुपस्थिति में उनके परिजनों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2021-22 और एथलेटिक्स के प्रशिक्षक सुदर्शन कुमार सिंह को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार वर्ष 2021-22 से सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिले की प्रभारी खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर उपस्थित थी।

 

किरण पिस्दा एक फुटबॉल की प्लेयर है, वर्तमान में ये सऊदी अरब के जॉर्डन में चल रहे फीफा लीग मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर खेलने गई हैं। किरण भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उड़ीसा के फुटबाल क्लब से खेल रही है। किरण बीते 10 वर्ष से फुटबॉल खेल रही हैं। कई नेशनल अवार्ड किरण ने अपने नाम किये है

जम्मू कश्मीर के उदयपुर से मूलत: रखने वाले सुदर्शन कुमार सिंह का जन्म दल्ली राजहरा में हुआ पिता गोविंद सिंह 1983 एशियन मास्टर एथलेटिक्स न्यू  दिल्ली में इंडिया का प्रतिनिधित्व हैमर श्री में किए थे, खिलाड़ी के रूप में मध्य प्रदेश राज्य स्टेट प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड, ऑल इंडिया इंटर पब्लिक सेक्टर स्तर पर अनेक मेडल अर्जित कर स्पोर्ट्स कोटा से BSP राजहरा खदान में 1986 को नौकरी ज्वाइन किया तब से लेकर आज तक अनेकों बच्चो को प्रशिक्षण दे उन्हें खिलाड़ी के रूप में तैयार किया उन्हीं में से कई खिलाड़ी खेल के बदौलत आज विभिन्न सरकारी सेवाओं में पदस्थ है सिंह आज भी कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है

Nbcindia24