Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कांकेर @ कोंटा में 4 पत्रकारों को गांजा तस्करी के फर्जी मामले में फंसाने ने मामले में पत्रकारों का आक्रोश सातवे आसमान पर है, अब पत्रकारों ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग को ज्ञापन सौंपा है।

पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया कि पूरे घटनाक्रम में कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर की भूमिका खुलकर सामने आ चुकी है, वही मामले में कुछ और लोगो के शामिल होने की आशंका है, साथ ही थाना प्रभारी और उनके साथियों ने किसके इशारे पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया यह उजागर होना बेहद जरूरी है ताकि निर्दोष पत्रकारों को जेल से बाहर लाया जा सके।

पत्रकारों ने कहा कि दो संदिग्ध लोग जो अब तक लापता है उनकी तलाश भी जरूरी है ताकि सच सामने आ सके। पत्रकारों ने 3 दिन के भीतर सीबीआई जांच की घोषणा नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *