पुसवाड़ा गांव के बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया
धर्मेंद्र यादव कांकेर @ जिले के ग्राम पुसवाड़ा के मांझापारा निवासी भुनेश्वर साहू, उनकी पत्नी रोमिन साहू और बेटा तोरण साहू आज खेत गए थे, इसी दौरान नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से तीनों बाढ़ में फंस गए।
घटना की जानकारी मिलते कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार उन्हें नगरसेना की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित ढंग से बाढ़ से निकाल लिया गया है। इसका पता चलते ही कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने मौके पर जाकर तीनों पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनके साथ राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा भी मौजूद थे।
Nbcindia24
More Stories
CG बड़ी खबर: बालोद सियादेवी मंदिर में बड़ा हादसा टला, रपटापुल पार करते बहे दो युवक..?Video
बड़ी खबर बालोद: दल्ली राजहरा थाना में पदस्थ ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
बालोद की लखपति दीदी खिलेश्वरी को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि का सम्मान