Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

दल्ली राजहरा/ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना से‌ बचाव के नियमों का पालन करते हुए नगर के प्रमुख चिकित्सालयों में जाकर मरीजों का सेवा कार्य कर ” सेवा ही संगठन है “के मूल मंत्र को चरितार्थ किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े , बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी , भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री बाबी छतवाल, बालोद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य सागर गनीर एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के सक्रिय पार्षद वेंकट राव, शब्बीर कुरैशी ने चिखलाकसा के ज्योति चिकित्सालय एवं दल्ली राजहरा के आरोग्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं परिजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए मास्क,फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अखिलेश सदासिवन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय , छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सेवा कार्य के प्रभारी प्रदेश महामंत्री किरण देव के नेतृत्व में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय , बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण काल में लगातार लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने , आपस में दूरी बनाकर रहने, मास्क लगाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने की अपील की जाती रही है साथ ही पाम्पलेट के माध्यम से लोगों में जन जागरण कर मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण करते हुए इस मुसीबत के समय में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा हैं जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

Nbcindia24

Related Post