लोन वर्राटू “घर वापस आईये” अभियान से प्रभावित होकर 05 ईनामी माओवादियों सहित 17 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर।हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में जताया विश्वास।आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़, इन्द्रावती, कटेकल्याण, आमदई एरिया कमेटी में थे सक्रिय

 

 

शैलेश सेंगर / दन्तेवाड़ा में पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है।

 

 

जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 05 ईनामी माओवादियों सहित 17 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

 

 

उपरोक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में आसूचना शाखा CRPF आर एफ़ टी रेंज दंतेवाड़ा,111वी वाहिनी सीआरपीएफ, 230 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ तथा डीआरजी बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

 

 

दंतेवाड़ा ज़िला पुलिस बल और सीआरपीएफ सभी भटके हुए माओवादियों से अपील करती है कि हिंसा की धारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे।

 

 

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि नकद प्रदाय किया गया एवं शासन की पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

 

 

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 186 ईनामी माओवादी सहित कुल 841 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

 

 

आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची:-

  

 

1.सुनीता पिता दशरू उर्फ लटका कश्यप (पति बुधराम नाग) उम्र 25 वर्ष निवासी पाउल हित्तामेट्टा स्कूलपारा थाना मालेवाही जिला बस्तर।(आमदई घाटी एलजीएस सदस्या)-1 लाख ईनामी

 

 

2.पंकज मरकाम उर्फ विनोद मरकाम पिता हिड़मा मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम फुलपाड़ थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा।(पालनार एलओएस सदस्य)-1 लाख ईनामी

 

 

3.दषरू उर्फ रोड्डा मड़काम पिता स्व0 सुक्कू मड़काम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(बेचापाल आरपीसी/जनताना सरकारचेतना नाट्य मंच अध्यक्ष)-1 लाख ईनामी

 

 

4. बोत्ती पति बुदरू मण्डावी उम्र लगभग 53 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर।(तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन अध्यक्ष)-1 लाख ईनामी

 

 

5.भीमा भोगामी पिता स्व0 मंगू भोगामी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(फुलगट्टा आरपीसी/जनताना सरकार दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ अध्यक्ष)-1 लाख ईनामी

 

 

6.पण्डरू उर्फ जिला पोड़ियाम पिता स्व0 सन्नू पोड़ियाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी कुतुलक्कापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।-ग्राम तामोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य

 

 

7.असीराम माड़वी पिता स्व0 बोडोरी मण्डावी उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी तोड़मा थाना बारसूर।-तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकारग्राम रक्षा दल सदस्य

 

8.कमलू माड़वी पिता स्व0 बोडोरी मण्डावी उम्र लगभग 54 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर।-तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार ग्राम रक्षा दल सदस्य।

 

 

9.मड्डा मण्डावी पिता स्व0 लच्छू मण्डावी उम्र लगभग 49 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर।(तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ सदस्य)

  

 

10.सोमारू ओयाम पिता स्व0 सुकलू ओयाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पिट्टेपाल पटेलपारा थाना बीजापुर।(पिट्टेपाल आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

  

 

11.लखमा उर्फ सांडुम माड़वी पिता स्व0 कोसा माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी कमारपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।( ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

  

 

12.मोटू उर्फ पन्द्रा ओयाम पिता स्व0 सुक्कू ओयाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी भूमकाल अध्यक्ष)

 

13.सुकारू उर्फ चेन्दरू बेंजाम पिता स्व0 मंगू उर्फ बुधरू बेंजाम उम्र लगभग 44 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

 

14.आयतु तेलाम पिता स्व0 पाण्डू तेलाम उम्र लगभग 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

 

15.डोगा कड़ती पिता स्व0 आयतु कड़ती उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी चेरली, पिट्ेटपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम चेरली आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

  

16.मनकू ओयाम पिता सोमालू उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी पिटे्टपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम चेरली आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य)

 

  

17.हिंगे मण्डावी पिता स्व0 कोसा मण्डावी उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ऐटेपाल नदीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा।(जियाकोड़ता आरपीसी/जनताना सरकार क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन सदस्य)

Nbcindia24

You may have missed