Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

छत्तीसगढ़/ बालोद सोमवार की रात को अपने मित्र को मैसेज कर बाइक को बोइरडीह डैम के किनारे खड़ी कर लापता युवक नरेश का शव गुरुवार को शाम लगभग 4 बजे बोइरडीह डैम के किनारे तैरता मिला है प्राप्त जानकारी के अनुसार राजहरा वार्ड क्रमांक 14 के निवासी नरेश कुमार नागेश्वर ने सोमवार को अपने मित्र हिमालय विश्वकर्मा के मोबाइल पर रात 9:14 बजे “भाई माफ कर देना, सॉरी और गुड बाय भाई, गाड़ी लेने डैम आ जाना चाबी लेकर तेरे वाला, नही हो पा रहा अब मेरे से” ऐसा मैसेज कर मोबाइल को बंद कर दिया था जिसके बाद परिजनों और मित्रों ने डैम के किनारे बाइक मिलने के बाद सोमवार की रात को ही महामाया थाने में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए गुमशुदगी की जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार और बुधवार को लगातार बालोद की गोताखोर टीम और बुधवार को दुर्ग की एसडीआरएफ की विशेष गोताखोर टीम ने डैम की गहराइयों में उतर कर खोजबीन की किंतु कुछ पता नहीं चलने पर बैरंग लौट गई। गुरुवार को सुबह से महामाया थाना की टीम दोबारा  दोपहर लगभग दो बजे तक डैम और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग करती रही लेकिन परिणाम शून्य ही मिला और अंत में वापस चले गए। लगभग चार बजे के आसपास कुछ ग्रामीणों ने महामाया थाने को सूचना दी कि बोइरडीह डैम में एक लाश पड़ी हुई है, जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम डैम पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाल कर ले आई। शव की सोमवार की रात से लापता हुए नरेश के रूप में पहचान घरवालों के द्वारा की गई। लगातार 65 घंटों से अधिक समय से पानी के अंदर रहने और जलीय जीव जंतुओं के काट खाने के कारण बेहद ही क्षत विक्षप्त हालत में था।

शव की शिनाख्त के पश्चात पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया गया, जहां आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा  इस घटना के बाद मृतक नरेश के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है

पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह व्यक्त कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कह रहें है। घटना के पिच्छे क्या वजह रही होगी ये तो पुलिस की जाँच पूरी होने के बाद ही पता चल पायेगा ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *