Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

162 वी वाहिनी बीएसएफ ने रावघाट विभिन्न खेल की आयोजन

 

 

अंतागढ़ / एनबीसी इंडिया 24 न्यूज डेस्क / सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 162 वी वाहिनी बीएसएफ ने रावघाट माइन क्षेत्र के सभी गांव के बीच 2 दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया गया, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आज फाइनल मुकाबला फूलपार टीम vs डांगरा टीम के बीच खेला गया।

 

जिसमें फूलपार टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम किया। उसके बाद अनील कुमार 2IC ने मोटिवेशनल स्पीच देकर सभी 16 टीम के खिलाड़ियों को उत्साहित किया और सभी 16 टीमों को वॉलीबॉल का पूरा ड्रेस, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट देकर प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के दौरान इस इलाके के 250 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ी और ग्रामीणों ने बहुत जोश और उमंग से इस टूर्नामेंट का समापन किया और आग्रह किया कि ऐसा टूर्नामेंट बार बार कराएं, ताकि यहां के युवा वर्ग इंटरनेशन तक खेल सकें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *