Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

सीआरपीएफ की आरओपी पार्टी ने किया आईईडी बरामद,पुलिस पार्टी व मतदान दलों केा नुकसान पहुंचाने की नियत से नक्सलियों ने प्लांट किया था आईडी बम 

शैलेश सेंगर {बिट्टू } दंतेवाडा / विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 के प्रथम चरण का चुनाव विधानसभा क्षेत्र क्र. 88 के लिये आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है।

आपको बतादे की दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में थाना अरनपुर के अन्तर्गत मतदान दल के आने-जाने के लिये CRPF 111 बटालियन की सी कंपनी को मार्ग सुरक्षा व्यवस्था पर लगाई गई थी जो थाना अरनपुर से सोमापारा की तरफ आरओपी करती हुई आ रही थी कि. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने देखा की पुलिस पार्टी व मतदान दलों केा नुकसान पहुंचाने की नियत से नक्सलियों के द्वारा मार्ग में दो किला के  02 प्रेषर आईईडी लगा रखा है जिससे सुरक्षा बलों के मुस्तैदी से समय रहते उस बम को  पुलिस पार्टी के द्वारा बरामद कर लिया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *