किसान, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग का सरकार पर भरोसा – कवासी लखमा मंत्री ने कहा भाजपा के पास नही है नया चेहरा ,एनएमडीसी का निजीकरण नही होने देंगे, निकाली भरोसा यात्रा, हजारों कार्यकर्ता बाइक रैली में पहुँचे
सुकमा / धर्मेन्द्र सिंह /सुकमा जिले में मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में भरोसा किया यात्रा दोरनापाल से सुकमा तक भरोसा यात्रा निकाली गई। जिसमें जिलेभर के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर मंत्री कवासी लखमा सुकमा पहुँचे वही जगह- जगह मंत्री कवासी लखमा का स्वागत हुआ। बाइक रैली दोरनापाल से होते हुए केरलापाल, रामराम, बोरगुड़ा व जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते हुए मिनी स्टेडियम पहुँची जहाँ कार्यकर्ताओ ने मंत्री कवासी लखमा का जोरदार स्वागत किया।
उससे पहले मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कोण्टा विधानसभा को लोगो का कांग्रेस सरकार पर बहुत विश्वास है। क्योंकि पिछले 5 सालों में यहां बंद स्कूलों को खोला गया, गाँव-गाँव मे राशन दुकान व आंगनबाड़ी बनाए गए। सड़को का जाल बिछाया गया इतना ही नही दर्जनों गाँवो में बिजली पहुँचा दी गई। लोगो को शुद्ध पानी मिल रहा है। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। आज वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। धान व तेंदुपत्ता से आदिवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। लोग कांग्रेस सरकार से खुश है।
भाजपा ने 15 सालों में आदिवासियों के शोषण के अलावा कुछ नही किया है। यही हाल सीपीआई का भी रहा है। कोण्टा विधानसभा के लोग समझदार है। उन्होंने कहा कि में उद्योग मंत्री हु और मैने एनएमडीसी के निजीकरण के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव लाया था जिसका समर्थन भाजपा के बड़े नेताओं ने किया उसको भी केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया। हमारी सरकार ने कहा कि अगर आप किसी उद्योगपति को प्लांट बेचोगे हम उससे दुगनी कीमत में राज्य सरकार खरीद लेगी। क्योकि इस प्लांट से युवाओ को बहुत उम्मीद है। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियो का कर्जा माफ करती है और हम गरीब किसानों का कर्जा माफ करते है फर्क सिर्फ इतना है। देश में कर्जा माफ करने वाली पहली सरकार है। भूपेश बघेल देश के नम्बर एक मुख्यमंत्री है, इसलिए हर वर्ग के लोगो का भरोसा है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा शासन काल मे सलवा जुडूम चला था लोगो के घर उजाड़ दिए गए, स्कूल, आगनबाड़ी, राशन दुकान बंद कर दिया गया। कांग्रेस सरकार बनते ही सभी स्कूलें खुल गई, गाँव विस्थापित किए गए। आज लोगो का भरोसा सरकार ने जीता है मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा की दूसरी लिस की आई है ऐसा लगता है कि बस्तर में भाजपा को कोई नही मिल रहा है इस लिये भाजपा केदार कश्यप को टिकट दी या है लेकिन बस्तर की जनता हेलीकॉटर से ऊपर ऊपर उड़ने वाले को समझ गई है बस्तर के तीन हाजर स्कूल को बंद किया था
More Stories
ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी का ग्राम पंचायतों का दौरा,मानसून पूर्व एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराने के निर्देश
शैतान का डर दिखाकर युवती के सीने में चढ़कर इलाज, पसली टूटी, आया अटैक ,मृतका की मां ने कहा इलाज के नाम पर तीन महीने तक बंधक बनाया बाइबिल पढ़ाया
वन विभाग के एक रेंजर पर महिला के साथ छेड़छाड़ गलत नियत डालने का लगाया गंभीर आरोप