इस बार रक्षाबंधन है कुछ खास,बहने बांध सकेगी भाइयो की कलाइयों पर दो दिनों तक राखी

Dantewada/ भारत में वैसे तो कई तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अलग ही महत्व होता है। हर साल ये पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत कर देता है। राखी यूं तो कहने को रेशम की कच्ची डोर होती है, लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी मानी जाती है।भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम से देशभर में मनाया जाता है। रक्षाबंधन वैसे तो पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई उन्हें कोई तोहफा देने के साथ-साथ मन ही मन एक वचन भी देते हैं कि वे अपने पूरे जीवन उनका सुख-दुख व मुश्किलों में साथ देंगे। यह एक ऐसा त्योहार है, जो धर्म, संप्रदाय तथा संस्कृतियों की सभी दीवारों को तोड़ कर सभी त्योहारों के बीच एक अलग ही स्थान रखता है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों और प्रेमभाव की वजह से देशभर में रक्षाबंधन को सभी उत्साह से मनाते हैं। शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए भाई की कलाई पर राखी बाँधी जाती है। श्रावण पूर्णिमा 2023 की शुरुआत 30 अगस्त की सुबह 11:27 बजे से होगा और पूर्णामासी की तिथि 31 अगस्त को सुबह 7:07 बजे तक मनाया जायेगा।

 

Nbcindia24