Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ डौंडी दल्लीराजहरा। प्रगतिशील नवयुवक सांस्कृतिक कल्याणमंच वार्ड नंबर 15 नियोगी नगर दल्लीराजहरा के तत्वधान में गणतंत्र दिवस व मंडई के अवसर पर छत्तीसगढ लोककला के अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति यात्रा, लौह नगरी दल्लीराजहरा की अनुपम प्रस्तुति लोककला मंच डेरा द्वारा कार्यक्रम
प्रस्तुत किया गया। इस रात्रि कालीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि व जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद) विशेष अतिथि के रूप में हितेश डोंगरे(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा),विशाल मोटवानी(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा), अब्दूल इब्राहिम सैयद (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),माया मेश्राम (पूर्व भाजपा महिला मोर्चा)सुमित जैन( भाजपा यूवा नेता), रूप लाल साहू, अशोक साहू, समिति के अध्यक्ष शिलेन्द्र सोनी, सचिव हरीश मसिया,उपाध्यक्ष रोहित कुमार, संचालक राम कुमार श्रीनिवास, पुनीत सेन,भगवान साहू व प्रगति शील नवयुवक के अ सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विक्रम ने सभी को गणतंत्र दिवस व मंडई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विक्रम धुर्वे ने शहीद शंकर गुहा नियोगी जी को स्मरण करते हुए कहा की भले वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेश हमारे साथ रहेगी। नियोगी जी ने जो मजदूरो के लिए संघर्ष किया है वह विश्वसनीय है व आज  भी मजदूर वर्ग उन्हें अपना मसीहा मानता है। विक्रम धुर्वे ने 37 वर्षो से प्रगतिशील नवयुवक समिति को इतने अच्छे संस्कृति कार्यकर्म के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को निरंतर आगे ले जाने के लिए मेला मंडाई और लोककला संस्कृतिक कार्यकर्म के आयोजन को बढ़ावा देने की बाते कही।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed