Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

महासमुन्द / जिले की पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। हत्या के आरोपी को 6 घण्टे में गिफ्तार कर सलाखो के पीछे डाल दिया। मृतक दिनेश साहू और आरोपी भोला दास दोनो बागबाहरा थाना के पोटर पारा निवासी है। 14 जनवरी को सुबह 4 बजे पुलिस को सूचना मिली की पोटर पारा में एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बना रही थी तभी मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पुलिस को दिखे। उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया, तो पता चला कि मृतक दिनेश साहू और आरोपी भोलादास मानिकपुरी रात को शराब पीकर आपस में झगड़ा किये थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जब कडाई से पूछताक्ष की तो आरोपी भोला दास ने अपना जुर्म कबूल लिया और पुलिस को बताया कि घटना वाली रात दोनो ने साथ मे शराब पी। उसके बाद आरोपी ने मृतक को और शराब खरीदने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हुआ और आरोपी आवेश मे आकर बांस के डण्डे से मृतक के सिर पर वार कर दिया ।फिर मृतक को सीसी रोड पर लाकर पटक दिया। जिससे दिनेश की मौत हो गयी। पुलिस आरोपी भोला दास मानिकपुरी पर धारा 302 के तहत मामला पंजीबंद कर गिफ्तार कर लिया है।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *