Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार व केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर 16 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय में रखी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किया जाना है उसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत किया जाना उसके रूट चार्ट पर चर्चा किया गया और प्रभारीयों की नियुक्ति की गई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 17 फरवरी तक विभिन्न बूथों व वार्डों पर चलाया जाएगा उस पर चर्चा और मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा भी की गई।स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने दिया।बैठक को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक प्रभारी रवि जायसवाल व यज्ञदेव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रूकसाना बेगम , प्रदेश प्रतिनिधि व जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला सचिव युवराज साहू व उत्तर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस सचिव विलसन मैथ्यू ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी रूबी एंथोनी, नवीन कथूरिया, जितेंद्र मेश्राम, सुरेश ठाकुर,ताराचंद बघेल, रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा,फ्रांसिस कोलिन, बसंत साहू, पार्षदगण रोशन पटेल, सूरज विभार, जनक निषाद, चंदू सिन्हा,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास,महेन्द्रन अप्पू, जी ईश्वर राव, ममता पांडेय, जिला पदाधिकारी विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज,के ईश्वर राव,पूर्व पार्षद नर्मदा सहारे,चिन्नामल गुंडू , रमेश भगत,अनिल कोम्बे, अजय नोंहारे,अहमद खान, रामबिलास यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *