Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

Nbcindia24/बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र ग्राम अरजपुरी शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र इस शिक्षक की कमी से जूझ रहे हैं शिक्षक व पालकों द्वारा शिक्षा विभाग को बार-बार इन समस्याओं से अवगत कराया गया पर किसी ने सुध नहीं ली ऐसे में छात्र-छात्राओं व पालकों के सब्र की बांध टूट गया और स्कूल में ताला जड़ सड़क पर उत्तर खोल दिया मोर्चा।

छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा स्थित अरजपूरी शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने कहा कि हमारे स्कूल में 6 सब्जेक्ट के टीचर नहीं है जिसमे केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी, भूगोल, हिंदी और मैक्स ऐसे में छात्रों ने अर्धवार्षिक परीक्षा बहिष्कार करने पर अड़ गए।

वही स्कूल में ताला जड़ छात्राओं के सड़कों पर उतरते ही डौंडीलोहारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एलके. ठाकुर ने तत्काल मामले में संज्ञान ले मौके पर पहुंच बुधवार तक 4 शिक्षक को ज्वाइन करने की लिखित में दे जल्द 2 और शिक्षक देने का आश्वासन दिया. जिसके बाद प्रदर्शन स्थगित किया गया।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *