Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बैल चराने गए बुजुर्ग पर पीछे से भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा नगर स्थित शहीद अस्पताल भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी के अनुसार डौंडी रेंज के दुहकटोला गांव के बुजुर्ग जगनाथ गावड़े पिता बिन्दु राम उम्र 52 वर्ष अपने बैलों को खेत में चलाने के बाद घर लौट रहे थे इसी दौरान अचानक भालू ने उनपर पीछे से हमला कर दिया. पास के खेत में धान कटाई कर रहे लोगों ने बुजुर्ग की चीख-पुकार को सुन देखा तो भालू उन पर हमला कर थे. जिसे देख ग्रामीण दौड़ कर भालू भगाया और घायल बुजुर्ग के परिजनों को मामले की सूचना दे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

अब्दुल वाहिद खान डौन्डी रेंजर

डौन्डी रेंजर अब्दुल वाहिद खान ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पर भालू ने हमला किया था जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तत्कालीन सहायता प्रदान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *