Breaking
Fri. Nov 21st, 2025

आदिवासी समाज के आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा व अजजा मोर्चा करेगा हर जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है:–कृष्णकांत पवार

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा/डौंडी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के षड्यंत्र के कारण आदिवासी समाज का आरक्षण 32% से घटकर अब 20% हो जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम जी के आव्हान पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 9 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम कर रही है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार अजजामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में मानपुर चौक में आज चक्काजाम किया गया।चक्काजाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालोद भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार  ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को 30 आदिवासी विधायक दिये बदले में कांग्रेस की यह सरकार आदिवासियों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने केपी खांडे को उपकृत करके यह प्रमाणित कर दिया कि आदिवासियों से आरक्षण छीनने के सरगना वो ही हैं।
श्री पवार ने कहा की आरक्षित वर्ग के हजारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए बनाए गए पदोन्नति में आरक्षण अधिनियम 2003 को भी भूपेश बघेल की यह सरकार कानूनी अड़चनों से नहीं बचा पाई और आज पर्यंत कोई नया पदोन्नति में आरक्षण का नियम नहीं बना पाई है, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2019 से हमारे शासकीय सेवकों को भी पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा के नेता सोमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की इस आदिवासी विरोधी सरकार की लापरवाही के कारण एक के बाद एक हमारे संवैधानिक अधिकारों पर रोक लगाया जा रहा है। दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने कहा कि 4 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार क्यों छीने जा रहे हैं, इस प्रश्न का जवाब तो अब कांग्रेस को ही देना होगा। चक्काजाम कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए जिला अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने महिला बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री महोदया द्वारा आदिवासी होते हुए भी अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी भी आदिवासी को प्रतिनिधि न बनाना आदिवासी भाइयों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है, धुर्वे ने कहा कि मंत्री महोदया के पास समाज कल्याण का भी विभाग है परंतु मंत्री  के द्धारा अपने खुद के निजी जमीन को शराब दुकान के संचालन हेतु किराए पर दिया गया है ये कैसा समाज का कल्याण है जबकि आपकी पार्टी के द्वारा अपने घोषणा पत्र में शराब दुकानो को बंद करने का घोषणा किया गया था।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि भूपेश बघेल की यह सरकार आदिवासी समाज की हितैषी नही बल्कि उनका शोषण करने वाली सरकार है, आने वाले समय मे इस मुद्दे पर यदि सरकार द्वारा सकारात्मक रवैया नही दिखाया जाता है तो ऐसा विरोध प्रदर्शन मंडल के समस्त प्रमुख जगहों पर किया जायेगा।इस चक्काजाम कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता कुमेटी, वरिष्ठ आदिवासी नेता अंगद टेकाम ने भी संबोधित किया।इस चक्का जाम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ,जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुरेश जायसवाल, भारत भाई पटेल,मंडल अध्यक्ष डौंडी लोहारा रूपेश सिन्हा, महामंत्री दारा सिंह भौशर्य, डौंडी मंडल महामंत्री अजय चौहान, टिकेंद्र साहू, दल्ली राजहरा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती राधिका भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद,महिला मोर्चा दल्ली राजहरा की किरण सिन्हा अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम, उषा स्टिकर नीलावती साहू डौंडी की अध्यक्ष रजनी महेंद्र पिपर भूपेंद्र श्रीवास संजीव सिंह सुजीत झा रमेश जनार्दन सिंगरौल,रमेश जैन राजेश कांबले, हुकुम सिंह ठाकुर ममता नेताम प्रमिला पारकर विमला जैन, विजय डरसेना,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू,कुंती देवांगन, , ऋषभ, बृजमणि यादव, दारा सिंह रामेश्वर साहू प्रवीण उईके शंकर साहू निलेश श्रीवास्तव हरीश बाघ मुकेश सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed