Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

*अवैध रूप से जुआ खेलते 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही  आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 6.800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त*

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे

अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 23-24102022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा वार्ड क्रमांक 09 खोरबाहरा कोसरिया के घर के सामने 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों गौकरण धनकर पिता खोबाहरा धनकर ,मोहम्मद नदीम पिता अब्दुल नईम  सूरज कोसरिया पिता राजू कोसरिया ,दीपक सिन्हा पिता महेन्द्र सिन्हा सभी निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद BOTO के कब्जे से नगदी रकम 6,800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू,प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा,ईश्वर चंद्राकर,आरक्षक हुमन भेडिया, पकलू राम, संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन भुनेश्वर यादव,रवि बंजारे,की सराहनीय भूमिका रही।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *