Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा  । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया  के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती वार्ड नं 20 गांधी चौक में मनाई गई।

सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई । गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पाण्डेय, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, ईश्वर लाल सोनवानी, महामंत्री सुरेश ठाकुर, युकां जिला महामंत्री परितोष हंसपाल,पार्षद रोशन पटेल, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुमताज कुरैशी ने महात्मा गांधी जी की जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय व आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने किया । इस अवसर पर जिला महामंत्री काशी राम निषाद, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ, प्रवीण शर्मा, पार्षद स्वप्निल तिवारी, एल्डरमैन जी ईश्वर राव, रामू शर्मा, प्रदीप बबलू, पूर्व पार्षद रमेश भगत, अनिल कोम्बे, नगर उपाध्यक्ष अ जा विभाग अजय बघेल, सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, आदिभ भगत, जसविंदर सिंह गिल, बसंत साहू, रूपलाल साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *